जम्मू कश्मीर के राजौरी, डोडा एवं पुंछ में संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर तलाश अभियान शुरू

जम्मू कश्मीर के राजौरी, डोडा एवं पुंछ में संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर तलाश अभियान शुरू

जम्मू कश्मीर के राजौरी, डोडा एवं पुंछ में संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर तलाश अभियान शुरू
Modified Date: March 18, 2026 / 01:09 pm IST
Published Date: March 18, 2026 1:09 pm IST

जम्मू, 18 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी, डोडा और पुंछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध आतंकवादियों की आवाजाही की खबरों के बाद सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात राजौरी में पालमा के पास खंडली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में एक स्थानीय व्यक्ति ने दो संदिग्ध लोगों की आवाजाही की सूचना दी जिसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों को एक नाले के रास्ते निकटवर्ती जंगल की ओर जाते देखा गया था।

एक अधिकारी ने कहा कि अब तक इन संदिग्ध व्यक्तियों से संपर्क नहीं हुआ है।

डोडा में मरमत के कई गांवों में भी कुछ स्थानीय लोगों द्वारा संदिग्ध आतंकवादियों की आवाजाही की सूचना दिए जाने के बाद इसी तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं।

आतंकवादी मरमत का इस्तेमाल डोडा और उधमपुर के बसंतगढ़ के बीच आवागमन के लिए करते हैं, जिसकी सीमा रामबन जिले के कुछ हिस्सों से भी लगती है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना ने डोडा के सरलिया क्षेत्र तथा पुंछ जिले के डांडी धारा और अरी सरूटी में भी तलाश अभियान चलाया। भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में