जम्मू-कश्मीर के सांबा में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद तलाश अभियान शुरू
जम्मू-कश्मीर के सांबा में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद तलाश अभियान शुरू
जम्मू, पांच अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के एक गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दरुई क्षेत्र के बेध खड्ड के एक निवासी ने सूचना दी कि उसने सूख चुके नाले के किनारे तीन अज्ञात व्यक्तियों को देखा, जिनमें से एक के पास भारी बैग था।
अधिकारियों के अनुसार, उनके पास कोई हथियार तो नहीं दिख रहे थे लेकिन फिर भी उन्हें संदिग्ध आतंकवादी मानते हुए स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने सेना और अर्द्धसैनिक बलों की सहायता से तलाश अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में अभियान जारी है, लेकिन अब तक संदिग्धों से आमना-सामना नहीं हुआ है।
भाषा खारी सुरभि
सुरभि

Facebook


