ओडिशा में 2.38 करोड़ रुपये की ‘हेराफेरी’ मामले में पांच जगहों पर छापेमारी

ओडिशा में 2.38 करोड़ रुपये की ‘हेराफेरी’ मामले में पांच जगहों पर छापेमारी

ओडिशा में 2.38 करोड़ रुपये की ‘हेराफेरी’ मामले में पांच जगहों पर छापेमारी
Modified Date: February 11, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: February 11, 2026 3:10 pm IST

भुवनेश्वर, 11 फरवरी (भाषा) ओडिशा सतर्कता विभाग ने 2.38 करोड़ रुपये के सरकारी कोष के कथित हेराफेरी मामले में बुधवार को अंगुल जिला अस्पताल के एक कर्मचारी से जुड़े पांच स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अंगुल के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) के कार्यालय में कनिष्ठ सहायक सुब्रत कुमार बेहरा के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत कटक के सतर्कता पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पांच पुलिस उपाधीक्षक, आठ निरीक्षक, 14 सहायक उप-निरीक्षक और अन्य कर्मियों की एक टीम ने बेहरा से जुड़े अंगुल, ढेंकनाल और भुवनेश्वर में पांच जगहों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

भाषा शफीक सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में