देश में कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत, 68 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान थमी सांसे

देश में कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत, 68 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान थमी सांसे

देश में कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत, 68 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान थमी सांसे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: March 14, 2020 2:16 am IST

नई दिल्ली । देश में कोरोना के संक्रमण से दिल्ली में 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था ।

ये भी पढ़ें – कोरोना वायरस से बचने लोगों को कुल्हड़ में पिलाया जाएगा ‘गोमूत्र’, फ…

इससे पहले कोरोना वायरस से कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। भारत में कोरोना वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के कुल 89 मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें – कोरोना का खौफ: सरकार का बड़ा फैसला, मॉल, सिनेमा घर-मैरेज हॉल, स्पोर…

कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और विमानन मंत्रालय ने कई नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इसके अमल के बाद भारत अगले एक महीने तक पूरी दुनिया से खुद को अलग-थलग कर लेगा। इसका मकसद कॉन्टैक्ट से फैल रहे वायरस पर कंट्रोल करना है। भारत सरकार के फैसले के कुछ देर बाद ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया था।


लेखक के बारे में