दिल्ली में कोरोना वायरस का दूसरा चरण बीत चुका है : केजरीवाल
दिल्ली में कोरोना वायरस का दूसरा चरण बीत चुका है : केजरीवाल
नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के चरम पर पहुंचने का दूसरा चरण बीत चुका है और स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने संक्रमण का तेजी से पता लगाने के लिए परीक्षणों में वृद्धि की है।
उन्होंने कहा, ‘‘17 सितंबर को दिल्ली में कोविड-19 का दूसरा चरण चरम पर पहुंच गया जब शहर भर में 4,500 मामले सामने आए थे। स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है।’’
केजरीवाल ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि दूसरा चरण भी धीरे-धीरे बीत जाएगा।’’
दिल्ली में सितंबर में प्रति 60,000 परीक्षण हुए जबकि अगस्त में इनकी संख्या प्रतिदिन 20,000 थी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अस्पतालों में अब 10,000 बेड खाली हैं। एक समय पर 7200 बेड पर मरीज भर्ती थे।
दिल्ली सरकार के मुताबिक, सोमवार को कोरोना वायरस के 1947 मरीजों की पुष्टि हुई थी और 32 संक्रमितों की मौत हुई थी, जिसके बाद कुल मामले 2,92,560 पहुंच गए थे और मृतक संख्या 5542 हो गई थी।
दिल्ली में बीते 10 दिनों की औसत मृत्यु दर 1.41 फीसदी है।
भाषा
नोमान नरेश
नरेश

Facebook


