अफगानिस्तान के एक विकेट पर 28 रन

Ads

अफगानिस्तान के एक विकेट पर 28 रन

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 02:25 PM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 02:25 PM IST

मुल्लांपुर, सात जून (भाषा) बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी चौथी गेंद पर ही विकेट लेने का कारनामा किया, जिससे अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन रविवार को यहां चाय के विश्राम तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 28 रन बनाए।

मानव ने अब्दुल मलिक (16) को चाय के विश्राम से ठीक पहले मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया। उस समय दूसरे सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल 11 रन पर खेल रहे थे।

इससे पहले भारत ने कप्तान शुभमन गिल (126) और उप कप्तान केएल राहुल (100) के शतकों की मदद से अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर समाप्त घोषित की।

इस तरह से अफगानिस्तान अभी भारत से 536 रन पीछे है।

गिल और राहुल के अलावा भारत की तरफ से साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 140 रन देकर छह विकेट लिए।

भाषा पंत

पंत