ChatGPT Lockdown Mode: अब कोई नहीं झांक पाएगा आपकी निजी जानकारी! ChatGPT का नया Lockdown Mode के आते ही यूजर्स की प्राइवेसी को मिला नया कवच!

Ads

ChatGPT Lockdown Mode: ओपनएआई ने ChatGPT में नया लॉकडाइन मोड लॉन्च किया है। जिसका उद्देश्य यूजर्स को प्रॉम्प्ट इंजेक्शन जैसे साइबर हमलों से सुरक्षा प्रदान करना है। इस मोड को एक्टिव करने पर कुछ एडवांस फीचर्स और वेब ब्राउजिंग की सुविधाएं सीमित हो जाती है। जिससे संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा और मजबूत हो जाती है।

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 02:27 PM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 02:31 PM IST

(ChatGPT Lockdown Mode/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • OpenAI ने ChatGPT के लिए नया Lockdown Mode लॉन्च किया है।
  • यह फीचर प्रॉम्प्ट इंजेक्शन जैसे साइबर हमलों से सुरक्षा बढ़ाने के लिए बनाया गया है।
  • Lockdown Mode ऑन होने पर वेब ब्राउजिंग और कई एडवांस फीचर्स सीमित हो जाते हैं।

ChatGPT Lockdown Mode: ओपनएआई ने ChatGPT की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए नया लॉकडाइन मोड लॉन्च किया है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों और संस्थाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो संवेदनशील या गोपनीय जानकारी के साथ काम करते हैं। कंपनी का कहना है कि यह नया सिक्योरिटी फीचर साइबर खतरों से बचाव में मदद करेगा और डेटा लीक होने की संभावना को कम करेगा। Lockdown Mode सक्रिय होने पर ChatGPT की बाहरी वेबसाइट और कुछ अन्य सेवाओं तक पहुंच सीमित हो जाती है जिससे सुरक्षा का स्तर बढ़ जाता है।

प्रॉम्प्ट इंजेक्शन अटैक से बचाने पर फोकस

OpenAI के अनुसार Lockdown Mode का मुख्य मकसद प्रॉम्प्ट इंजेक्शन अटैक के खतरे को कम करना है। यह एक ऐसी तकनीक है जिसमें हमलावर वेबसाइट, ईमेल, डॉक्यूमेंट या अन्य डिजिटल कंटेंट में छिपे निर्देशों के जरिए AI सिस्टम को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। कई बार ऐसे हमलों के कारण संवेदनशील जानकारी गलत लोगों तक पहुंच सकती है। नया लॉकडाइन मोड ऐसे जोखिमों को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह फीचर हर तरह के हमले को पूरी तरह नहीं रोक सकता। लेकिन डेटा चोरी के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है।

मोड ऑन करने पर क्या होंगे बदलाव

लॉकडाइन मोड चालू होने के बाद ChatGPT के कई एडवांस फीचर्स सीमित हो जाएंगे। लाइव वेब ब्राउजिंग केवल पहले से उपलब्ध कैश्ड कंटेंट तक सीमित रहेगी। इसके अलावा Deep Research और Agent Mode जैसे फीचर्स काम नहीं करेंगे। Canvas में लिखा गया कोड इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पाएगा और बाहरी फाइल डाउनलोड करने की सुविधा भी बंद हो जाएगी। इमेज जनरेशन और सामान्य जवाबों में इमेज दिखाने की सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहेगी। हालांकि मेमोरी, फाइल अपलोड, चैट शेयरिंग और मॉडल ट्रेनिंग से जुड़ी सेटिंग्स पहले की तरह काम करती रहेंगी।

ऐसे एक्टिव कर सकते हैं Lockdown Mode

OpenAI इस फीचर को Free, Go, Plus, Pro और Self-Serve Business अकाउंट्स के लिए उपलब्ध करा रहा है। फीचर मिलने के बाद यूजर ChatGPT ऐप या वेबसाइट में जाकर इसे ऑन कर सकते हैं। इसके लिए Settings में जाकर Security सेक्शन खोलना होगा। वहां Advanced Security के अंदर Lockdown Mode का विकल्प दिखाई देगा जिसे एक क्लिक में सक्रिय किया जा सकता है। कंपनी का मानना है कि संवेदनशील डेटा संभालने वाले प्रोफेशनल्स और संगठनों के लिए यह अतिरिक्त सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण साधन साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

ChatGPT का Lockdown Mode क्या है?

यह OpenAI का नया सिक्योरिटी फीचर है, जो संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने और साइबर खतरों से बचाने के लिए बनाया गया है।

Lockdown Mode किस तरह के हमलों से सुरक्षा देता है?

यह मुख्य रूप से प्रॉम्प्ट इंजेक्शन अटैक के जोखिम को कम करने में मदद करता है, जिसमें AI को छिपे निर्देशों के जरिए गुमराह करने की कोशिश की जाती है।

Lockdown Mode ऑन करने पर कौन-से फीचर्स प्रभावित होंगे?

लाइव वेब ब्राउजिंग, Deep Research, Agent Mode, इमेज जनरेशन और कुछ बाहरी सेवाओं तक पहुंच सीमित या बंद हो जाएगी।

क्या Lockdown Mode सभी ChatGPT यूजर्स के लिए उपलब्ध है?

हां, OpenAI इसे Free, Go, Plus, Pro और Self-Serve Business अकाउंट्स के लिए रोलआउट कर रहा है।