सुरक्षा बलों ने मणिपुर में चार उग्रवादियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया
सुरक्षा बलों ने मणिपुर में चार उग्रवादियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया
इंफाल, सात मार्च (भाषा) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया कि ‘नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ मणिपुर’ (एनआरएफएम) का एक सक्रिय काडर शुक्रवार को इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पकड़ा गया।
बयान के अनुसार, यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ)(पांबेई) के एक काडर और उसके सहयोगी को इंफाल पूर्वी जिले के खुरई साजोर लैरौ पुखरी मापाल से गिरफ्तार किया गया। काडर के कब्जे से मैगजीन समेत नौ एमएम की एक पिस्तौल बरामद की गई।
इसमें कहा गया कि दो अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के दो काडर को बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर जिले से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा कि उनकी निशानदेही पर जिले में ईथिंग खेल मैदान के तकमू झील किनारे से मैगजीन समेत एचके-33 राइफल, 38 कारतूस और तीन आईईडी बरामद किए गए।
भाषा
सिम्मी देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


