किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क रहें सुरक्षा बल: अरुणाचल राज्यपाल

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क रहें सुरक्षा बल: अरुणाचल राज्यपाल

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क रहें सुरक्षा बल: अरुणाचल राज्यपाल
Modified Date: December 30, 2023 / 10:30 pm IST
Published Date: December 30, 2023 10:30 pm IST

ईटानगर, 30 दिसंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनाइक ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के लिए कहा।

भारत-म्यांमा सीमा से लगे चांगलांग जिले के पांगसौ पास के निकट सीमा चौकी की यात्रा के दौरान राज्यपाल ने स्थानीय निवासियों से जुड़ने और ग्रामीणों के साथ मजबूत संबंध बनाने के महत्व को भी रेखांकित किया।

उन्होंने 10 असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर कर्नल जितेंद्र मेहता और चांगलांग के उपायुक्त सनी के. सिंह से इलाके और मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मादक पदार्थों की लत के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए, राज्यपाल ने विशेष रूप से महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों से इस समस्या को खत्म करने के अभियान में मिलकर काम करने की अपील की।

भाषा

जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में