दिल्ली में हॉस्टल निर्माण स्थल पर किवाड़ गिरने से सुरक्षा गार्ड की मौत

दिल्ली में हॉस्टल निर्माण स्थल पर किवाड़ गिरने से सुरक्षा गार्ड की मौत

दिल्ली में हॉस्टल निर्माण स्थल पर किवाड़ गिरने से सुरक्षा गार्ड की मौत
Modified Date: August 17, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: August 17, 2026 7:00 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर एक निर्माणाधीन हॉस्टल में ‘स्लाइडिंग’ किवाड़ गिरने से 50 वर्षीय सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 5:08 बजे हुई। पीड़ित धर्मपाल निर्माण स्थल पर ड्यूटी पर थे।

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी संसद मार्ग थाने को दी गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले धर्मपाल द्वार गिरने से घायल हो गए। बचावकर्मियों ने उन्हें द्वार के नीचे से बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।’

प्रारंभिक पूछताछ में धर्मपाल के सहकर्मी ब्रजेश तिवारी (54) ने पुलिस को बताया कि वे दोनों सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक ड्यूटी पर थे।

तिवारी ने कहा कि दोपहर करीब 12:30 बजे, दो इलेक्ट्रीशियन एक स्लाइडिंग द्वार पर बिजली कनेक्शन का काम कर रहे थे।

उनके बयान के मुताबिक, काम के दौरान द्वार अचानक धर्मपाल की तरफ गिर गया, जिससे वह नीचे दब गए। पुलिस ने कहा कि बाद में द्वार हटाया गया और धर्मपाल को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। संसद मार्ग थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि द्वार गिरने की सटीक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा नोमान

नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में