दक्षिण दिल्ली में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला सुरक्षा गार्ड

दक्षिण दिल्ली में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला सुरक्षा गार्ड

दक्षिण दिल्ली में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला सुरक्षा गार्ड
Modified Date: March 7, 2026 / 05:13 pm IST
Published Date: March 7, 2026 5:13 pm IST

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) दक्षिण दिल्ली के असोला गांव में किराए के एक 24 वर्षीय सुरक्षा गार्ड कमरे में छत के पंखे से लटका पाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इलाके में कथित आत्महत्या के संबंध में शुक्रवार को मैदानगढ़ी थाने के पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक फोन आया था।

फोन करने वाले हरिमोहन ने पुलिस को सूचित किया कि सुरक्षा गार्ड दिलीप कुमार बैरवा लगभग तीन दिन पहले ही इस किराए के कमरे में रहने आया था।

पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब बैरवा के रिश्ते के व्यक्ति ने हरिमोहन के बेटे से संपर्क कर पूछा कि क्या दिलीप कमरे में मौजूद है क्योंकि उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद हरिमोहन और उनका बेटा कमरे पर गए और दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था। किसी अनहोनी के संदेह में उन्होंने दरवाजा तोड़ा और बैरवा को कमरे में छत के पंखे से नायलॉन की रस्सी बनाए गए फंदे से लटका हुआ पाया।

इसका बाद घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया और एक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने और साक्ष्य एकत्र करने के लिए अपराध शाखा की एक टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि दिलीप राजस्थान के करौली जिले का निवासी था और शहर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम और कानूनी कार्यवाही के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इसमें किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है।

भाषा

प्रचेता माधव

माधव


लेखक के बारे में