संसद में सुरक्षा चूक: अदालत आरोपी की जमानत याचिका पर 16 जनवरी को सुनवाई करेगी

Ads

संसद में सुरक्षा चूक: अदालत आरोपी की जमानत याचिका पर 16 जनवरी को सुनवाई करेगी

  •  
  • Publish Date - January 10, 2024 / 08:25 PM IST,
    Updated On - January 10, 2024 / 08:25 PM IST

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में गिरफ्तार नीलम आजाद की जमानत याचिका पर दलीलें सुनने के लिए बुधवार को 16 जनवरी की तारीख तय की।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर बुधवार को दलीलें सुनने वाली थीं, लेकिन जांच अधिकारी के मौजूद नहीं होने के कारण मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।

वर्ष 2001 में संसद पर आतंकवादी हमले की बरसी पर सुरक्षा चूक की बड़ी घटना में सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए, कैन से पीली गैस छोड़ी और नारे लगाए, जिसके बाद कुछ सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया।

लगभग उसी समय दो अन्य आरोपियों-अमोल शिंदे और आजाद ने संसद परिसर के बाहर ‘‘तानाशाही नहीं चलेगी’’ के नारे लगाते हुए कैन से रंगीन गैस छोड़ी। इन चारों को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपियों ललित झा और महेश कुमावत को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश