वरिष्ठ अधिवक्ता एडीएन राव का निधन

Ads

वरिष्ठ अधिवक्ता एडीएन राव का निधन

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 05:13 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 05:13 PM IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) पर्यावरण से संबंधित कई जनहित याचिकाओं से निपटने में बतौर न्यायमित्र उच्चतम न्यायालय की सहायता करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता एडीएन राव का निधन हो गया। शीर्ष अदालत की बार एसोसिएशन ने यह जानकारी दी।

उच्चतम न्यायालय द्वारा 2021 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित राव ने तीन दशक से अधिक समय तक वकालत की। उन्होंने पर्यावरण से संबंधित जनहित याचिकाओं, विशेष रूप से 1980 के दशक में प्रख्यात पर्यावरणविद् एमसी मेहता द्वारा दायर याचिकाओं से निपटने में उच्चतम न्यायालय को सहायता की थी।

राव के बेटे अन्नम वेंकटेश उच्चतम न्यायालय में ‘एडवोकेट ऑन रिकार्ड’ हैं।

उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बुधवार शाम लोधी रोड श्मशान घाट में होगा।

भाषा यासिर अविनाश

अविनाश