चेन्नई, 18 मई (भाषा) अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के वरिष्ठ नेता एस. सेम्मलाई ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन के बाद पार्टी में बढ़ती आंतरिक कलह व अवसरों की कमी पर गहरी निराशा जताई।
त्यागपत्र में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए सेम्मलाई ने लिखा, ‘‘चुनाव के बाद अन्नाद्रमुक में जो कुछ घटनाक्रम देखने को मिला, उससे मुझे गहरा दुख हुआ है। यही भावना उन लाखों कार्यकर्ताओं की भी है, जिन्होंने अपना जीवन इस आंदोलन को समर्पित कर दिया।’’
भाषा खारी मनीषा
मनीषा