Lakhimpur Road Accident | Photo Credit: AI
लखीमपुर: Lakhimpur Road Accident उत्तर प्रदेश में सोमवार को एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। (Lakhimpur Kheri Accident)
Lakhimpur Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना लखीमपुर खीरी के थाना ईशानगर के उंचा गांव के NH730 पर हुआ है। (Lakhimpur Highway Accident) बताया जा रहा है कि लखीमपुर से मैजिक गाड़ी सवारी भरकर लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, उधर सामने से बहराइच की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सामने टक्कर मार दी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव शुरू कर दिया है।
यह सड़क हादसा इतना भयानक था कि मैजिक वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही मौके पर सवारियों में चीखपुकार मच गई। यह देखकर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह मैजिक में फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस टीम क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाकर यातायात सुचारू करने में जुटी है।
लखीमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा। ट्रक से टकराया वाहन..8 लोगों की मौत। देखिए..#UttarPradesh #Lakhimpur #Accident #UPNews | Uttar Pradesh | Lakhimpur Accident | @kheripolice @raahulsaumitra pic.twitter.com/DsDYSpKk11
— IBC24 News (@IBC24News) May 18, 2026