Rewa Crime News: पति ने अपनी ही पत्नी के साथ किया ऐसा कांड, देखकर फटी रह गई परिवार वालों की आंखें, महिला हालत देख डॉक्टर भी रह गए सन्न

Ads

Rewa Crime News: पति ने अपनी ही पत्नी के साथ किया ऐसा कांड, देखकर फटी रह गई परिवार वालों की आंखें, महिला हालत देख डॉक्टर भी रह गए सन्न

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 12:50 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 12:51 PM IST

Rewa Crime News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रीवा में अमानवीय घटना
  • पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की
  • महिला की हालत नाजुक

रीवा: Rewa Crime News मध्यप्रदेश के रीवा जिले से कथित रूप से बेहद अमानवीय घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर सरिया डाल दिया है। (Rewa Husband Wife Crime) जिससे महिला की हालत नाजुक हो गई है। आनन फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Rewa Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना शाहपुर थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि पति ने महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया। महिला के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। बीती शाम भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी पति ने कथित तौर पर इस घटना को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद अब इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है, पुलिस आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

शाहपुर थाना क्षेत्र, रीवा जिले में।

आरोपी कौन है?

महिला का पति, जिस पर मारपीट और हैवानियत का आरोप है।

महिला की स्थिति कैसी है?

महिला की हालत नाजुक है और अस्पताल में इलाज जारी है।