(WhatsApp Privacy Features/ Image Credit: Pexels)
WhatsApp Privacy Features: आजकल WhatsApp पर हर दिन करोड़ों लोग एक्टिव रहते हैं। ऐसे में कई बार अनजान नंबरों से मैसेज आने लगते हैं जो यू्जर्स को परेशान कर देते हैं। स्पैम और फर्जी मैसेज की वजर से कई लोग असुविधा महसूस करते हैं। इसी समस्या को देखते हुए WhatsApp ने एक खास प्राइवेसी फीचर दिया है। जिससे ऐसे मैसेज पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है।
WhatsApp की सेटिंग में ‘Block Unknown account messages’ नाम का एक उपयोगी फीचर दिया गया है। यह फीचर पूरी तरह मैसेज को रोकता नहीं है। लेकिन जब किसी अनजान नंबर से लगातार मैसेज आने लगते हैं तो यह सिस्टम उन्हें सीमित या ब्लॉक करने में मदद करता है। इससे यूजर को स्पैम और अनचाही बातचीत से राहत मिलती है।
इस फीचर को ऑन करना काफी आसान है। सबसे पहले WhatsApp खोलें और ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें। इसके बाद सेटिंग्स में जाएं और प्राइवेसी सेक्शन खोलें। यहां नीचे स्क्रॉल करने पर ‘Advanced‘ ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आपको ‘Block Unknown account messages’ का विकल्प दिखाई देगा। जिसे आप आसानी से ऑन कर सकते हैं।
एक बार यह फीचर ऑन हो जाने के बाद अगर किसी अनजान नंबर से लगातार मैसेज आते हैं तो सिस्टम उन्हें अपने आप पहचानकर सीमित कर देता है। इससे यूजर को बार-बार स्पैम मैसेज देखने की जरूरत नहीं पड़ती। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अनजान नंबरों या फर्जी अकाउंट्स से परेशान रहते हैं और अपनी चैटिंग को सुरक्षित रखना चाहते हैं।