वरिष्ठ कांग्रेस नेता और इस राज्य के पूर्व मंत्री राव धर्मपाल का निधन, लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और इस राज्य के पूर्व मंत्री राव धर्मपाल का निधन, लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और इस राज्य के पूर्व मंत्री राव धर्मपाल का निधन, लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: April 27, 2021 3:15 pm IST

चंडीगढ़: हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राव धर्मपाल का 79 साल की आयु में गुड़गांव में निधन हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सैलजा ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। धर्मपाल ने बीमारी के चलते सोमवार को अंतिम सांस ली।

Read More: दो बच्चों के नियम का उल्लंघन करने पर महिला अधिकारी बर्खास्त, छिपाई थी तीसरे बच्चे की जानकारी

सैलजा ने ट्वीट किया, ‘‘ वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री राव धर्मपाल जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। ’’ उन्होंने कहा कि उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, ‘‘ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार को इस दुखद क्षति को सहने की शक्ति दे। ’’

Read More: कहां छुप गए भाजपा नेता, वैक्सीन की कीमत को लेकर क्यों बंद हो गई बोलती: संसदीय सचिव विकास उपाध्याय

इस बीच, सैलजा ने हरियाणा की वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक किरण चौधरी के पिता ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) आत्मा सिंह और सरला आत्मा के निधन पर भी शोक प्रकट किया। ब्रिगेडियर सिंह की सोमवार को 97 साल की उम्र में मृत्यु हो गयी और कुछ घंटे बाद ही उनकी पत्नी भी चल बसीं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी ब्रिगेडियर सिंह और पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Read More: Video: पहले नर्स ने डॉक्टर को जड़ा तमाचा, फिर डॉक्टर ने नर्स को पीटा…जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हुआ था हंगामा

चौधरी के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ उनके (चौधरी के) पिता ब्रिगेडियर आत्मा सिंह जी ने पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की लड़ाई में अहम भूमिका निभायी थी। उनकी आत्मा को शांति मिले। ’’

Read More: यात्रीगण ध्यान दें! 29 अप्रैल से नहीं चलेंगी ये 23 जोड़ी ट्रेनें, यात्रा से पहले देख लें ये सूची


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"