वरिष्ठ पत्रकार के एम रॉय का निधन

Ads

वरिष्ठ पत्रकार के एम रॉय का निधन

  •  
  • Publish Date - September 18, 2021 / 06:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

कोच्चि, 18 सितंबर (भाषा) प्रख्यात पत्रकार के एम रॉय का शनिवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार रॉय ने 1961 में अपने करियर की शुरुआत केरल प्रकाशम के सह-संपादक के रुप में की। उन्होंने इकोनॉमिक टाइम्स, द हिंदू और समाचार एजेंसी यूएनआई में भी काम किया।

दैनिक समाचार पत्र मंगलम के संपादक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने सक्रिय पत्रकारिता छोड़ दी थी।

भाषा स्नेहा अविनाश

अविनाश