ओडिशा के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष मिश्रा का 68 वर्ष की आयु में निधन

Ads

ओडिशा के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष मिश्रा का 68 वर्ष की आयु में निधन

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 04:38 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 04:38 PM IST

भुवनेश्वर, नौ मार्च (भाषा) ओडिशा के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष मिश्रा का 68 वर्ष की आयु में यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और नेता प्रतिपक्ष तथा बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मिश्रा के परिवार में पत्नी सरोज, एक बेटा और एक बेटी हैं। वह पिछले चार दशक से ओडिशा में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे।

परिवार के सदस्यों ने बताया, “मिश्रा को रविवार सुबह से बुखार था। उन्होंने घर पर टी20 विश्व कप का मैच देखा। बाद में, उन्होंने दर्द की शिकायत की और उन्हें कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।”

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष मिश्रा के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। उनका निधन ओडिशा में पत्रकारिता की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, मैं भगवान जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।”

पटनायक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ओडिशा के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष मिश्रा के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ। पत्रकारिता में लंबे करियर में किए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

परिवार के सदस्यों ने बताया कि बेटी के विदेश से भुवनेश्वर पहुंचने के बाद मिश्रा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप