पीटीआई के वरिष्ठ पत्रकार संजय आनंद का दिल्ली में निधन
पीटीआई के वरिष्ठ पत्रकार संजय आनंद का दिल्ली में निधन
नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के वरिष्ठ पत्रकार संजय आनंद का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।
उनके परिवार में पत्नी अनीता आनंद और बेटे विदुर तथा व्यास हैं। उन्हें छह महीने पहले ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला था।
दिल्ली में रहने वाले आनंद ने एक दशक से अधिक समय तक पीटीआई के साथ काम किया। इससे पहले उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया, फाइनेंशियल टाइम्स और यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया एजेंसी में काम किया था।
आनंद के सहकर्मियों तथा पत्रकार बिरादरी के सदस्यों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाषा गोला दिलीप
दिलीप

Facebook


