27 सितंबर : समाज सुधारक राम मोहन राय का निधन
27 सितंबर : समाज सुधारक राम मोहन राय का निधन
नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) भारत के प्रमुख समाज सुधारक, विचारक और शिक्षाविद राम मोहन राय का निधन 1833 में 27 सितंबर के दिन हुआ था। उन्हें अक्सर ‘‘भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत’’ कहा जाता है। उन्होंने आधुनिक शिक्षा, विज्ञान और अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने की वकालत की थी। उन्हें सती प्रथा और बाल विवाह को समाप्त करने के प्रयासों के लिए भी जाना जाता है।
देश-दुनिया के इतिहास में 27 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1066 : नौरमैंडी के ड्यूक विलियम ने अपनी सेना को इंग्लैंड के दक्षिण पूर्वी तट की ओर उस अभियान के लिए रवाना किया, जिसे बाद में नोरमन फतह के तौर पर जाना गया।
1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच सालनगढ़ की मशहूर लड़ाई लड़ी गई।
1833 : राम मोहन राय का इंग्लैंड के ब्रिस्टल में निधन।
1918 : ब्रिटिश सेना ने पहले विश्व युद्ध के दौरान वेस्टर्न फ्रंट पर अंतिम आक्रमण के तहत हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया।
1964 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच करने वाले वारेन आयोग ने अपने निष्कर्ष सार्वजनिक किए।
1970 : जॉर्डन के शाह और फलस्तीन मुक्ति संगठन के नेता के बीच काहिरा में एक सम्मेलन के दौरान संघर्षविराम पर सहमति।
1988 : फर्राटा धावक बेन जानसन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण सोल ओलंपिक खेलों से निकाला गया। उनका 100 मीटर दौड़ में जीता गया स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया।
1995 : कलकत्ता मेट्रो का टॉलीगंज और दमदम के बीच पूर्ण क्षमता से परिचालन शुरू।
1996 : मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया।
2008 : चीन के अंतरिक्ष यात्री झाई झीगांग ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।
2023: इराक में ईसाई विवाह समारोह के दौरान आग लगने से कम से कम 100 लोगों की मौत तथा 150 से ज्यादा घायल।
2023: एशियाई खेलों में युवा निशानेबाज़ सिफत कौर सामरा ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।
2025: गाजा में इजराइली हमलों में 44 लोगों की मौत।
भाषा देवेंद्र दिलीप
दिलीप

Facebook


