मालिक की पत्नी को दिल दे बैठा था नौकर, किसी और के साथ बात करते देखा तो उतार दिया मौत के घाट, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

मालिक की पत्नी को दिल दे बैठा था नौकर : Servant was in love with his boss's wife, talked with someone else and killed him

मालिक की पत्नी को दिल दे बैठा था नौकर, किसी और के साथ बात करते देखा तो उतार दिया मौत के घाट, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Servant was in love with his boss's wife,

Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: June 2, 2022 12:58 pm IST

ठाणेः Servant was in love with his boss’s wife महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने फैक्टरी के मालिक की पत्नी की हत्या के मामले में 35 वर्षीय व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला 2016 का है जब एकतरफा प्यार में पड़े व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी थी।

Read more :  बाल काटते समय नाई ने ग्राहक के गले में घोप दी कैची, उपचार के दौरान मौत 

Servant was in love with his boss’s wife कल्याण के जिला न्यायाधीश शौकत गोरवाड़े ने 31 मई को पारित अपने आदेश में मनोरंजन महाकंड को 35 वर्षीय महिला की हत्या का दोषी ठहराया। मनोरंजन महाकंड जिले के अंबरनाथ में स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। अतिरिक्त लोक अभियोजक सचिन कुलकर्णी ने अदालत को बताया कि मनोरंजन अक्सर अपनी फैक्टरी के मालिक के घर जाता था और उसकी पत्नी से एकतरफा प्यार करता था।

Read more :  Sarkari Naukari: अगर आपके पास भी ये डिग्री, तो बिना परीक्षा दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, यहां देखें डिटेल

अतिरिक्त लोक अभियोजक सचिन कुलकर्णी के मुताबिक 24 मार्च, 2016 को मनोरंजन अपनी फैक्टरी के मालिक के घर गया, जहां उसने मालिक की पत्नी को किसी और से बात करते हुए देखा। उसे शक हुआ कि महिला किसी और से प्यार करती है, इसके बाद मनोरंजन महिला को घसीटकर रसोई में ले गया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। कुलकर्णी के अनुसार न्यायाधीश ने आरोपी को हत्या का दोषी ठहराते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।