झारखंड के पहले फिल्म संस्थान की स्थापना से युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड के पहले फिल्म संस्थान की स्थापना से युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड के पहले फिल्म संस्थान की स्थापना से युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Modified Date: July 22, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: July 22, 2026 8:09 pm IST

रांची, 22 जुलाई (भाषा) झारखंड सरकार ने राज्य के पहले फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान की स्थापना के लिए बुधवार को कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि इससे फिल्म और रचनात्मक क्षेत्र में राज्य के युवाओं के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा।

यह समझौता झारखंड फिल्म विकास निगम लिमिटेड (जेएफडीसीएल) और एसआरएफटीआई के बीच संस्थान की स्थापना और इसके संचालन को लेकर हुआ।

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, ‘जेएफडीसीएल और एसआरएफटीआई के बीच हुए इस समझौते के माध्यम से हमारे युवाओं को फिल्म, मीडिया और रचनात्मक उद्योगों में विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।’

अधिकारियों ने बताया कि इस समझौते के साथ ही संस्थान औपचारिक रूप से अस्तित्व में आ गया है। शुरुआती चरण में यहां साउंड डिजाइन, संपादन, एनीमेशन, पटकथा लेखन, सिनेमैटोग्राफी, निर्देशन और निर्माण जैसे विषयों में अल्पावधि पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

शुरुआत में यह संस्थान रांची स्थित सूचना भवन से संचालित होगा।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में