गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का सात मामले सामने आये

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का सात मामले सामने आये

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का सात मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: January 16, 2021 11:13 am IST

नोएडा, 16 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सात मामले सामने आये । जनपद में आज से कोविड-19 टीकाकरण की शुरूआत हुयी । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण का सात मामला सामने आया है जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,267 पर पहुंच गयी है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर कोविड-19 के 23 मरीज उपचार के बाद ठीक हुये हैं, जिसके साथ ही जनपद में अब तक 24,975 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

अधिकारी ने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 201 मरीजों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि शनिवार से जनपद में कोविड-19 टीकाकरण की शुरूआत हुयी । उन्होंने बताया कि शनिवार को कुल 600 स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया जायेगा ।

अधिकारी ने बताया कि छह केंद्रों पर टीकाकरण की शुरूआत हुयी और इसके लिये पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।

भाषा सं

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में