लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण कें सात नए मामले, कुल मामले 20,296 हुए

Ads

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण कें सात नए मामले, कुल मामले 20,296 हुए

  •  
  • Publish Date - July 25, 2021 / 10:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

लेह, 25 जुलाई (भाषा) लद्दाख में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 20,296 हो गए हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि संक्रमण मुक्त होने पर सात लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20,021 हो गई है।

लद्दाख में उपचाराधीन मामले कम हो कर 68 रह गए हैं, जिनमें लेह में 53 और करगिल जिले में 15 मामले शामिल हैं। संक्रमण के नए मामलों में छह लद्दाख में और एक करगिल जिले में सामने आया है। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। लद्दाख में मृतक संख्या 207, लेह में 149 और करगिल में 58 है।

भाषा

शोभना नेहा

नेहा