अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक के कई ड्रोन को नष्ट किया गया : रक्षा सूत्र
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक के कई ड्रोन को नष्ट किया गया : रक्षा सूत्र
अमृतसर, 10 मई (भाषा) भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने शनिवार सुबह पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद पाकिस्तान द्वारा उड़ाए गए कई विस्फोटक ड्रोन को नष्ट कर दिया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि ‘बायकर वाईआईएचए-3 मॉडल’ के इन ड्रोन को सुबह करीब पांच बजे छोड़ा गया और वे घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना की वायु रक्षा प्रणाली ने त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने के कुछ ही सेकंड के भीतर ड्रोन का पता लगा लिया और उन्हें नष्ट कर दिया।
उन्होंने बताया कि सीमा पर तैनात त्वरित प्रतिक्रिया वायु रक्षा तोपों का उपयोग करके ड्रोन को मार गिराया गया।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या नागरिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।
शुरुआती जांच से पता चला है कि ड्रोन भारी मात्रा में विस्फोटक से लैस थे, जिन्हें बड़े पैमाने पर नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया था।
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप
लेखक के बारे में
Web Title: अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक के कई ड्रोन को नष्ट किया गया : रक्षा सूत्र

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm