अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पीवीटीजी के कई सदस्यों को लगा संक्रमण रोधी टीका

Ads

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पीवीटीजी के कई सदस्यों को लगा संक्रमण रोधी टीका

  •  
  • Publish Date - July 2, 2021 / 09:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, दो जुलाई (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में ‘पर्टिकुलर्ली वल्नरेबल ट्राइबल ग्रुप्स’ (पीवीटीजी) के कई सदस्यों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीका लगाया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव आर एन शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन पीवीटीजी के सदस्यों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और टीका लगाने से पहले उनकी पूरी तरह से जांच की जाती है।

द्वीपसमूह में पीवीटीजी में ग्रेट अंडमानीज, जरावा, ओंगेस, संथाली और शोम पेन समुदाय के लोग आते है। इनमें से जरावा आदिवासी समूह के 564 में से 247 सदस्यों को, ग्रेट अंडमानीज समूह के 56 में से 54, ओंगेस समुदाय के 126 में से 63 सदस्यों को संक्रमण रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसी प्रकार से शोम पेन्स समुदाय के 237 में से 12 लोगों को भी टीके की पहली खुराक दी गई है।

केन्द्र शासित क्षेत्र में 1,79,963 लोगों को टीका लग चुका हैं, जिनमें से 1,56,289 लोगों को पहली खुराक और 23,674 लोगों को दोनों खुराके लग चुकी हैं।

भाषा

शोभना शाहिद

शाहिद