पंजाब में कई वाहन आपस में भिड़े, 20 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

पंजाब में कई वाहन आपस में भिड़े, 20 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

पंजाब में कई वाहन आपस में भिड़े, 20 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
Modified Date: January 19, 2024 / 02:54 pm IST
Published Date: January 19, 2024 2:54 pm IST

लुधियाना, 19 जनवरी (भाषा) घने कोहरे के कारण शुक्रवार सुबह यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इस हादसे में 20 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खन्ना के पुलिस उपाधीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि दुर्घटना यहां से लगभग 20 किलोमीटर दूर दोराहा के पास हुई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि इस टक्कर में कई कारों के साथ एक ट्रक भी शामिल था।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना के बाद कई लोग अपने क्षतिग्रस्त वाहनों को लेकर चले गए।

भाषा योगेश अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में