राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने का अनुमान
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने का अनुमान
जयपुर, 20 मई (भाषा) राजस्थान के अधिकतर इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं और मौसम विभाग के अनुसार, तेज गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के ज्यादातर भागों में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में तथा दक्षिणी पूर्वी भागों में कहीं कहीं ऊष्ण रात्रि दर्ज होगी।
इसी तरह राज्य के पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में आगामी तीन से चार दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी सतही हवाएं चलेंगी।
बुधवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा और कहीं—कहीं पर ऊष्ण रात्रि दर्ज की गई। इस दौरान चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
भाषा पृथ्वी मनीषा
मनीषा

Facebook


