नई दिल्लीः Sex Racket: देश में लाख कोशिशों के बाद भी सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्यों के छोटे शहरों के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली से भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में शाहदरा जिला के स्पेशल स्टाफ ने स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस संबंध में पुलिस ने आठ युवतियों समेत कुल 14 लोगों गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि कड़कड़डूमा के सैनिक एंक्लेव में स्पा और मसाज सेंटर की आढ़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद फौरन जिले के स्पेशल स्टाफ ने सैनिक विहार स्थित स्पा सेंटर पर एक नकली ग्राहक भेजा।
Sex Racket: ग्राहक अंदर पहुंचा और उससे मसाज के नाम पर दो हजार रुपये की डिमांड की गई। इसके बाद उसको सेक्स का ऑफर देकर दो हजार अतिरिक्त देने की बात की गई। इसके बाद नकली ग्राहक के सामने कई लड़कियां पेश की गई। बाद में दो हजार रुपये ग्राहक ने और दिए। इसके बाद पुलिस टीम को इशारा कर दिया।
स्पेशल स्टाफ ने मौके पर छापा मारकर कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा वहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। स्पा मालिक इमरान की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
यह मामला शाहदरा जिले के सैनिक एंक्लेव स्थित एक स्पा और मसाज सेंटर में पकड़ा गया, जहां स्पेशल स्टाफ की टीम ने छापा मारा।
इस कार्रवाई में कितने लोग गिरफ्तार हुए?
पुलिस ने इस छापेमारी में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें आठ युवतियां भी शामिल हैं।
पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ कैसे किया?
पुलिस ने एक नकली ग्राहक को स्पा सेंटर भेजा, जहां उसे मसाज के नाम पर 2000 रुपये मांगे गए और फिर सेक्स के लिए अतिरिक्त 2000 रुपये की मांग की गई। नकली ग्राहक ने पैसे देने के बाद पुलिस को इशारा किया और छापेमारी करवाई।
क्या पुलिस ने इस मामले में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद किया?
जी हां, पुलिस ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल इस गैरकानूनी धंधे में किया जा रहा था।
स्पा सेंटर का मालिक कौन है और उसकी क्या स्थिति है?
स्पा सेंटर का मालिक इमरान है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।