बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप: पुलिस ने अदालत में कहा, शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किये गये

Ads

बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप: पुलिस ने अदालत में कहा, शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किये गये

  •  
  • Publish Date - May 27, 2023 / 08:39 PM IST,
    Updated On - May 27, 2023 / 08:39 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने यहां एक अदालत को शनिवार को बताया कि उसने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

जांच एजेंसी ने अदालत के निर्देश पर प्रस्तुत स्थिति रिपोर्ट के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल के समक्ष यह बात कही।

अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं के अधिवक्ता द्वारा किए गए अनुरोध पर स्थिति रिपोर्ट की प्रतियां उन्हें उपलब्ध कराई जाएं।

पुलिस ने अदालत को अवगत कराया कि सभी पीड़िताओं के बयान दंड प्रक्रिया संहिता के तहत एक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किये गये।

अदालत इस मामले में अगली सुनवाई 27 जून को करेगी।

यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवान मांग कर रहे हैं कि कई महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी बृज भूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाये।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप