राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान

Ads

राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 02:29 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 02:29 PM IST

जयपुर, 15 जून (भाषा) पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने परिसंचरण तंत्र के असर से राज्य के कुछ भागों में आंधी व बारिश की गतिविधियां इस सप्ताह भी जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इसके अनुसार राज्य के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां अभी कुछ दिन जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

सोमवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर आंधी चली और हल्की से मध्यम बारिश हुई। सर्वाधिक 51.0 मिलीमीटर वर्षा खानपुर (झालवाड़) में दर्ज की गई।

राज्य में कई दिनों से जारी आंधी व बारिश के दौर के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और बीते चौबीस घंटे में कहीं भी ‘हीटवेव’ दर्ज नहीं की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस फलौदी में रहा।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा