दिल्ली में कॉजपा आंदोलन के समर्थन में केरल के कई हिस्सों में एसएफआई का प्रदर्शन
दिल्ली में कॉजपा आंदोलन के समर्थन में केरल के कई हिस्सों में एसएफआई का प्रदर्शन
पलक्कड़/कासरगोड (केरल), 23 जुलाई (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की छात्र इकाई ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आंदोलन और छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में बृहस्पतिवार को केरल के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया।
संगठन के झंडे लेकर और नारे लगाते हुए एसएफआई के हजारों कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया।
पलक्कड़ और कासरगोड जिले के कन्हांगड़ में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने प्रधान डाकघरों तक मार्च निकाला, जहां उन्हें रोकने के लिए तैनात पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को डाकघर परिसर में प्रवेश करने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में बल तैनात किया था और अवरोधक लगाए थे।
टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित दृश्यों के अनुसार, कन्हांगड़ में कुछ प्रदर्शनकारी अवरोधक पार कर डाकघर परिसर में घुस गए, जिसके बाद उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई।
पलक्कड़ में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कई बार पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया, लेकिन एसएफआई कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और अवरोधक पार करने का प्रयास जारी रखा।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ तथा नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली में जारी आंदोलन के दौरान छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के कार्यकर्ताओं पर हाल में हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारे लगाए।
भाषा मनीषा सिम्मी
सिम्मी

Facebook


