एसजीपीसी ने ‘अनैतिक मामले’ में अकाल तख्त के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी और चालक को निलंबित किया
एसजीपीसी ने 'अनैतिक मामले' में अकाल तख्त के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी और चालक को निलंबित किया
अमृतसर, 17 सितंबर (भाषा) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने बृहस्पतिवार को अकाल तख्त के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी मलकीत सिंह और चालक मोहन सिंह को कथित ‘अनैतिक मामले’ में नाम आने के बाद निलंबित कर दिया।
कथित रूप से खबर सामने के पश्चात एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
एसजीपीसी ने मलकीत सिंह और मोहन सिंह से जुड़े कथित अनैतिक मामले की प्रकृति का खुलासा नहीं किया है।
एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने यहां जारी एक बयान में कहा कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब के चालक मोहन सिंह और मलकीत सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई मीडिया के जरिए मामला सामने आने के बाद की गई।
उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष धामी के निर्देश पर दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।
भाषा
शुभम राजकुमार
राजकुमार

Facebook


