शाह ने बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली, अंतर-मंत्रालयी दल असम आएगा : मुख्यमंत्री

शाह ने बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली, अंतर-मंत्रालयी दल असम आएगा : मुख्यमंत्री

शाह ने बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली, अंतर-मंत्रालयी दल असम आएगा : मुख्यमंत्री
Modified Date: July 23, 2026 / 11:39 am IST
Published Date: July 23, 2026 11:39 am IST

गुवाहाटी, 23 जुलाई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और नुकसान का आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल जल्द ही राज्य का दौरा करेगा।

इस वर्ष बाढ़ से अब तक कम से कम 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 6.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुछ देर पहले मुझे गृह मंत्री अमित शाह का फोन आया। असम में बाढ़ की अप्रत्याशित स्थिति को देखते हुए उन्होंने मुझे बताया कि नुकसान का आकलन करने और प्रभावित लोगों की आजीविका के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक केंद्रीय सहायता तय करने में मदद के वास्ते एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल जल्द ही राज्य का दौरा करेगा।’’

उन्होंने इस मुश्किल समय में असम के लोगों के साथ खड़े रहने के लिए शाह का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ऊपरी इलाकों में बादल फटने के कारण आई अचानक बाढ़ ने हमारे लोगों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।’’

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में