शकीरा ने अपने टूर के लिए गौरव गुप्ता का खास तौर पर तैयार किया परिधान पहना
शकीरा ने अपने टूर के लिए गौरव गुप्ता का खास तौर पर तैयार किया परिधान पहना
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) गायिका शकीरा ने अपने ‘लास मुजेरेस या नो योरान’ वर्ल्ड टूर की मैड्रिड यूरोपीय श्रृंखला के लिए गौरव गुप्ता का खास तौर पर तैयार किया गया परिधान पहना। इसमें भेड़िये की आकृति वाली तराशी हुई ब्रेस्टप्लेट और हाथ से बुनी बनारसी रेशम की ब्रोकेड स्कर्ट शामिल है।
इस परिधान को निकोलस ब्रू ने स्टाइल किया था और 10 से अधिक कारीगरों की टीम ने 500 से ज्यादा घंटों में इसे तैयार किया।
यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि पीतल से तैयार की गई ब्रेस्टप्लेट पर भेड़िये की आकृति बनी है, जो शकीरा की कला की पहचान बन चुकी है और सहज प्रवृत्ति, दृढ़ता तथा बेबाक नारी शक्ति का प्रतीक है। इसे रेशम की स्कर्ट के साथ पहना गया, जो सदियों पुरानी भारतीय वस्त्र दस्तकारी को दर्शाती है।
गुप्ता ने एक बयान में कहा, “शकीरा की कला हमेशा निडर बदलाव को दर्शाती रही है। भेड़िया इस परिधान का स्वाभाविक केंद्र बना, जो सहज प्रवृत्ति, ताकत और आजादी का प्रतीक है। इसे पीतल, भारतीय दस्तकारी और ऐसे परिधान के जरिए साकार किया गया है।”
‘लास मुजेरेस या नो योरान’ वर्ल्ड टूर फरवरी 2025 में शुरू हुआ था और कुल 127 प्रस्तुतियों के बाद अक्टूबर में संपन्न होगा।
भाषा तान्या सुभाष
सुभाष

Facebook


