टीचर की शर्मनाक करतूत, नर्स को भेजा अश्लील वीडियो, जब परिजनों ने देखा तो… देखें वायरल वीडियो

Ads

चेतावनी के बाद जब टीचर अपनी हरकतों से नहीं सुधरा तो भड़के लोगों ने ऑफिस में घुसकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

  •  
  • Publish Date - August 7, 2021 / 01:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

कर्नाटक, बेलगावी। सरकारी स्कूल के टीचर ने नर्स के साथ शर्मनाक करतूत अंजाम दिया है। आरोपी टीचर ने नर्स के साथ यौन संबंध बनाने के इरादे से अश्लील वीडियो और संदेश भेज रहा था। चेतावनी के बाद जब टीचर अपनी हरकतों से नहीं सुधरा तो भड़के लोगों ने ऑफिस में घुसकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More News: रायपुर में एक ही दिन में 70 हजार से अधिक चिटफंड निवेशकों ने किया आवेदन, अब तक मिले 86834 आवेदन

यह मामला कर्नाटक के बेलगावी जिले का है। बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कथित तौर पर पीड़िता से मुलाकात की, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण का काम करती थी। उसका फोन नंबर मिलने के बाद, उसने कथित तौर पर पीड़िता को यौन संबंध बनाने के लिए संदेश भेजना शुरू कर दिया। नर्स की कई चेतावनियों के बावजूद आरोपी उसे मैसेज करता रहा।

Read More News:  आरक्षक ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ा, तो पुलिसकर्मी को ही चाकू मारकर फरार हुआ शातिर, लेकिन कानून के लंबे हाथ से धर दबोचा

वहीं इस घटना से आक्रोशित पीड़िता के परिवार वालों ने हेड मास्टर के ऑफिस में घुसकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी हेड मास्टर को एक क्लास में बंद कर दिया। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। वहीं इस मामले में आरोपी सुरेश चावलागी देगांव को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। वहीं शिक्षा विभाग ने मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

Read More News:  मध्यप्रदेश में चारो ओर पानी ही पानी, सड़के और खेत तालाब में तब्दिल, कई गांवों का संपर्क कटा