पाकिस्तान की जेल में आठ साल काटकर वतन लौटे शमसुद्दीन, कहा- हिंदुस्तानियों के साथ होता है जानवरों जैसा बर्ताव

पाकिस्तान की जेल में आठ साल काटकर वतन लौटे शमसुद्दीन, कहा- हिंदुस्तानियों के साथ होता है जानवरों जैसा बर्ताव

पाकिस्तान की जेल में आठ साल काटकर वतन लौटे शमसुद्दीन, कहा- हिंदुस्तानियों के साथ होता है जानवरों जैसा बर्ताव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: November 16, 2020 2:22 pm IST

कानपुर: जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में आठ बरस तक बंद रहे 70 वर्षीय शमसुद्दीन के लिए यह दीवाली हमेशा यादगार रहेगी। हो भी क्यों न, रविवार को आखिरकार वापस अपने वतन लौटने का उनका सपना जो साकार हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी त्रिपुरारि पांडे ने सोमवार को बताया कि पिछली 26 अक्टूबर को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत आए शमसुद्दीन कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जरूरी प्रोटोकोल के कारण अमृतसर में पृथक-वास अवधि गुजारने के बाद रविवार को कानपुर पहुंचे। घर पहुंचने पर परिवार के लोगों रिश्तेदारों तथा पास-पड़ोस के लोगों ने उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया।

Read More: राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भंवरलाल मेघवाल का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

कानपुर के कंघी मोहाल इलाके के रहने वाले शमसुद्दीन की वापसी की उम्मीद छोड़ चुके परिजन अपने बड़े-बुजुर्ग को अपने बीच पाकर अपनी भावनाएं नहीं रोक सके और लिपट कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि इस बार की दीवाली उन्हे सारी जिंदगी याद रहेगी। बजरिया थाने में पुलिस क्षेत्राधिकारी त्रिपुरारि पांडे ने शमसुद्दीन का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

Read More: 7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान, मंत्री ने कहा- खाते में आएगी राशी

शमसुद्दीन ने बताया कि वर्ष 1992 में वह अपने एक जान पहचान के व्यक्ति के साथ 90 दिन के विजिट वीजा पर पाकिस्तान गए थे। यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। वर्ष 1994 में उन्हें पाकिस्तान की नागरिकता भी मिल गई थी मगर 2012 में न जाने क्या हुआ कि पाकिस्तान की पुलिस ने उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार करके कराची की जेल में बंद कर दिया।

Read More: इन नेताओं को मिली नीतीश कैबिनेट में जगह, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी होंगे उपमुख्यमंत्री

उन्होंने बताया कि काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार उन्हें पाकिस्तान की जेल से रिहाई मिली और अब वह अपने वतन लौट आए हैं, जिसकी एक वक्त वह उम्मीद छोड़ चुके थे। शमसुद्दीन ने सबसे पहले बजरिया थाने में हाजिरी दी। वहां उनका स्वागत करने के बाद पुलिस उन्हें कंघी मोहाल स्थित उनके घर लेकर गई, जहां परिवार के लोग तथा पड़ोसी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Read More: बिहार को कुछ साल और थके हुए नेता के साथ रहना होगा, प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंज

शमसुद्दीन ने संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान में हिंदुस्तानियों के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है। उनसे दुश्मनों की तरह पेश आया जाता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जबरदस्त रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार व्याप्त है। शमसुद्दीन ने कहा कि वीजा अवधि गुजरने के बाद दोनों ही देशों के फंसे हुए लोगों को उनके घर वापस जाने देना चाहिए।

Read More: एक ट्रक शराब जब्त! पुलिस ने करीब 50 लाख कीमत की 320 पेटी महंगी शराब की बरामद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"