‘हिंदू करते थे मुसलमानों की जी हुजूरी…तुम्हारी बहन को हमने मलिका ए हिन्दुस्तान बनाया’ AIMIM नेता के बिगड़े बोल

Shaukat Ali AIMIM Viral Videoहिंदुओं को लेकर ​विवादित बयान देने वाले नेता कोई और नहीं बल्कि एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली हैं।

‘हिंदू करते थे मुसलमानों की जी हुजूरी…तुम्हारी बहन को हमने मलिका ए हिन्दुस्तान बनाया’ AIMIM नेता के बिगड़े बोल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: October 16, 2022 12:28 pm IST

संभल: Shaukat Ali AIMIM Viral Video देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर हिंदुओं और मुसलमानों को भड़काने का आरोप लगाने वाली एआईएमआईएम के एक नेता ने हिंदुओं को लेकर ऐसी बात कह दी है कि सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। विवादित बयान देने वाले एआईएमआईएम नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

Read More: परियोजना अधिकारी के कई पदों पर निकली भर्ती, नहीं देना होगा परीक्षा, अप्लाई करते ही नौकरी पक्की

Shaukat Ali AIMIM Viral Video मिली जानकारी के अनुसार हिंदुओं को लेकर ​विवादित बयान देने वाले नेता कोई और नहीं बल्कि एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली हैं। शैकत अली संभल के चौधरी सराय में चौधरी मुशीर खां के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने 832 साल हुक्मरानी की तब हिंदू हमारे सामने हाथ जोड़कर जी हुजूरी करते थे। शौकत अली ने आगे कहा कि मुस्लिम अकबर ने जोधाबाई से शादी कर मलिका ए हिन्दुस्तान बनाया था। साधु-संतों को लेकर भी एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष ने अमर्यादित बयान दिया।

Read More: 16 October Live Update : भोपाल पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, सीएम शिवराज समेत दिग्गज नेताओं ने किया स्वागत 

हिजाब को लेकर शौकत अली ने कहा है कि भाजपा देश को तोड़ रही है। हिंदुत्व से नहीं संविधान से तय होगा कि कौन क्या पहनेगा। बीजेपी जब कमजोर होती हैं तो मुसलमानों के मजहबी मुद्दे ले आती है। शौकत अली ने ज्ञानवापी मामले में कोर्ट के फैसले पर कहा कि कोर्ट ने जो फैसला दिया है उसको सभी को मानना होगा, लेकिन 1991 के वरशिप एक्ट में पहले ही तय हो चुका है कि धार्मिक स्थल पिछली स्थिति में ही रहेंगे।

Read More: Amit shah MP visit: “कांग्रेस को दिखाई देता है बदनाम भारत”, जानें किस बात को लेकर गृहमंत्री ने कह डाली ये बात 

शौकत अली के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिला, जिसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है। वहीं, दो अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"