उसने मेरे साथ छेड़छाड़ की और मेरी टी-शर्ट फाड़ दी… महिला कोच ने खेल मंत्री के खिलाफ दर्ज कराई FIR

उसने मेरे साथ छेड़छाड़ की और मेरी टी-शर्ट फाड़ दी : She molested me and tore my T-shirt... Female coach lodges FIR against Sports Minister

उसने मेरे साथ छेड़छाड़ की और मेरी टी-शर्ट फाड़ दी… महिला कोच ने खेल मंत्री के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Congress leader DB Inamdar passed away

Modified Date: January 1, 2023 / 11:02 am IST
Published Date: January 1, 2023 11:02 am IST

हरियाणा । महिला कोच ने खेल मंत्री के संदीप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। महिला ने संदीप सिंह पर छेड़खानी और उत्पीड़न करने की शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय पुलिस प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला जूनियर कोच ने कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करके खेल मंत्री संदीप सिंह पर उन्हें परेशान करने और अपनी सरकारी कोठी में बुलाकर छेड़खानी करने के आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़े : उसने मेरे साथ छेड़छाड़ की और मेरी टी-शर्ट फाड़ दी… महिला कोच ने खेल मंत्री के खिलाफ दर्ज कराई FIR 

पीड़िता ने बताया है कि संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर उसको संदेश भेजकर डॉक्यूमेंट के बहाने से अपने घर में बुलाया । जब महिला उनसे मिलने पहुंची तो वो उसके साथ ऑफिस में बैठने नहीं चाहते थे, क्योंकि वहां कैमरे लगे हुए हैं । उसके बाद उसे केबिन ले गए । वहां मंत्री ने महिला से कहा तुम मुझे खुश रखो, मैं तुम्हे खुश रखूंगा।

यह भी पढ़े : उसने मेरे साथ छेड़छाड़ की और मेरी टी-शर्ट फाड़ दी… महिला कोच ने खेल मंत्री के खिलाफ दर्ज कराई FIR 

खेल मंत्री ने कोच के साथ बदतमीजी की। यही नहीं मंत्री ने महिला से कई खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने इनको ऊपर लेवल तक पहुंचाया है। महिला कोच ने मंत्री संदीप पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री संदीप सिंह ने उससे छेड़छाड़ की। इस दौरान महिला कोच की टी-शर्ट फट गई। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर बाहर गई।

यह भी पढ़े : उसने मेरे साथ छेड़छाड़ की और मेरी टी-शर्ट फाड़ दी… महिला कोच ने खेल मंत्री के खिलाफ दर्ज कराई FIR 


लेखक के बारे में