पंजाब चुनाव के लिए शिअद ने पांच और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

Ads

पंजाब चुनाव के लिए शिअद ने पांच और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - October 4, 2021 / 08:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

चंडीगढ़, चार अक्टूबर (भाषा) पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को पांच और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

शिअद नेता दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि हीरा सिंह गाबड़िया लुधियाना दक्षिण से और वी एस लोपोके अमृतसर में राजा सांसी सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। फाजिल्का में अबोहर से मोहिंदरपाल रिनवा तथा मानसा में बुढलाडा से निशान पार्टी के उम्मीदवार होंगे। बलदेव सिंह मानुके मोगा की निहाल सिंह वाला सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी 64 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए शिअद ने इस वर्ष जून में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया था। सीट बंटवारे के समझौते के तहत मायावती की अगुवाई वाली बसपा पंजाब की 117 सीटों में से 20 पर जबकि बाकी की सीटों पर शिअद चुनाव लड़ेगी।

भाषा

मानसी दिलीप

दिलीप