शिलांग लोस उपचुनाव : एनपीपी ने डॉ. डी रॉकयेर लिंगदोह नोंगलाइट को अपना उम्मीदवार बनाया

Ads

शिलांग लोस उपचुनाव : एनपीपी ने डॉ. डी रॉकयेर लिंगदोह नोंगलाइट को अपना उम्मीदवार बनाया

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 07:37 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 07:37 PM IST

शिलांग, सात मई (भाषा) मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने शिलांग लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को डॉ. डी. रॉकियर लिंगदोह नोंगलाइट को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। वह खासी भाषा और स्वदेशी संस्कृति के प्रचार और संरक्षण की दिशा में अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं।

वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी के नेता और शिलांग से 2024 में लोकसभा के लिए चुने गए डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन के 19 फरवरी को निधन के बाद उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया है। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीख की अबतक घोषणा नहीं की है।

एनपीपी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा कि नोंगलाइट मेघालय के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक हैं और संसद में राज्य का सशक्त प्रतिनिधित्व करेंगे।

मेघालय में लोकसभा की कुल दो सीट हैं। इनमें से एक शिलांग निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए किसी अन्य पार्टी ने अबतक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश