Watch Video: ये क्या बोल गए नेताजी- भाड़ में गया कानून, आचार संहिता भी हम देख लेंगे
Watch Video: ये क्या बोल गए नेताजी- भाड़ में गया कानून, आचार संहिता भी हम देख लेंगे
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी समर में जहां एक ओर राजनीतिक दलों के नेता चुनावी सभा को संबोधित कर जनता को अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं वहीं, दूसरी ओर कुछ नेता आदर्श आचार संहिता का धड़ल्ले से मजाक बनाने में लगे हुए हैं। सोमवार एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नेता चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहते हैं कि तो भाड़ में गया कानून। आचार संहिता हम देख लेंगे। बता दें सोमवार को निर्वाचन आयोग ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती के प्रचार करने पर रोक लगा दी है।
Read More: महबूबा मुफ्ती के काफिले पर पत्थरबाजी, पूर्व सीएम के निकलने के बाद हुई घटना
दरअसल शिवसेना के नेता संजय राउत ने मीरा-भायंदर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘चुनाव का माहौल है, हमें बार-बार याद दिलाते रहते हैं कि आचार संहिता, आचार संहिता है… तो मेरे मन में एक डर हमेशा रहता है कि आचार संहिता है। ये तो हम कानून को मानने वाले लोग हैं। यदि बार-बार हमें याद दिलाया गया कि कानून है, आचार संहिता है… तो भाड़ में गया कानून। आचार संहिता हम देख लेंगे। जो बात हमारे मन में है, दिल में है। जो हम अपने मन से बाहर न निकाले तो घुटन सी होती है।’
<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”hi” dir=”ltr”><a href=”https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw”>#WATCH</a> Maharashtra: Shiv Sena's Sanjay Raut speaks on Model Code of Conduct during Elections. Says, "…Hum aise log hain, bhaad mein gaya kanoon, achar sanhita bhi hum dekh lenge. Jo baat hamare mann mein hai wo agar hum mann se bahar nahi nikalein to ghutan si hoti hai" (14.04) <a href=”https://t.co/9B6w1yAawJ”>pic.twitter.com/9B6w1yAawJ</a></p>— ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1117663797643304960?ref_src=twsrc%5Etfw”>April 15, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
बता दें कि इससे पहले भी राउत को निर्वाचन आयोग की तरफ से आचार संहिता के उल्लंघन पर नोटिस जारी किया गया था। राउत को यह नोटिस शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे एक संपादकीय लेख के लिए मिला था।

Facebook


