शिवसेना (उबाठा) ने किसानों का कर्ज माफ करने की मांग को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाले

शिवसेना (उबाठा) ने किसानों का कर्ज माफ करने की मांग को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाले

शिवसेना (उबाठा) ने किसानों का कर्ज माफ करने की मांग को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाले
Modified Date: June 16, 2026 / 03:56 pm IST
Published Date: June 16, 2026 3:56 pm IST

छत्रपति संभाजीनगर, 16 जून (भाषा) शिवसेना (उबाठा) ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित कृषि ऋण माफी का लाभ बिना किसी शर्त के सभी किसानों को दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को छत्रपति संभाजीनगर शहर और मराठवाड़ा क्षेत्र की अन्य जगहों पर ट्रैक्टर रैलियां आयोजित कीं।

छत्रपति संभाजीनगर में मार्च क्रांति चौक से शुरू हुआ और मंडल आयुक्त कार्यालय पर समाप्त हुआ।

एमएलसी अंबादास दानवे और पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे समेत वरिष्ठ नेताओं ने कार्यवाहक मंडल आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें पूरी तरह से कृषि ऋण माफी की मांग की गई।

पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा घोषित ऋण माफी असल में एक ‘‘ऋण वसूली योजना’’ है।

शिवसेना (उबाठा) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर किसानों का ‘‘पूरा ऋण माफ’’ करने का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया।

पार्टी ने कहा, ‘‘सरकार ने उन किसानों पर भी (कर्ज माफी का फायदा उठाने के लिए) कुछ शर्तें लगाई हैं जो समय पर अपना कर्ज चुकाते हैं और उन पर भी जो ऐसा नहीं करते हैं।’’

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने महाराष्ट्र के सभी किसानों के लिए बिना किसी शर्त के कृषि ऋण माफी का दायरा बढ़ाने की अपनी मांग दोहराई।

विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया कि बैंक किसानों को नया ऋण नहीं दे रहे हैं।

ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘साथ ही, बाजार से खाद गायब है और कुछ व्यापारी इसे दोगुनी कीमत पर बेच रहे हैं।’’

भाषा शफीक शोभना

शोभना


लेखक के बारे में