शिवकुमार ने केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सतीशन को शुभकामनाएं दीं

Ads

शिवकुमार ने केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सतीशन को शुभकामनाएं दीं

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 01:50 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 01:50 PM IST

बेंगलुरु, 15 मई (भाषा) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शुक्रवार को केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वी. डी. सतीशन को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस दौड़ में कुछ वरिष्ठ नेता भी थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने शीर्ष पद के लिए उन्हें ही चुना।

केरल में मुख्यमंत्री पद के लिए बृहस्पतिवार को सतीशन के नाम का ऐलान किया गया, जिससे पार्टी के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में शानदार जीत मिलने के बावजूद शीर्ष पद को लेकर कई दिनों से जारी असमंजस की स्थिति समाप्त हो गयी।

शिवकुमार ने यहां पत्रकारों से कहा, “मैं उन्हें (सतीशन को) शुभकामनाएं देता हूं। लेकिन फिर भी कई वरिष्ठ नेता थे। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में तीन नेता थे। सभी बहुत सक्षम और कुशल हैं। लेकिन पार्टी ने सतीशन को चुना है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सतीशन के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला अन्य दावेदार थे।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा