झारखंड के गुमला स्थित बाल सुधार गृह से तीन किशोर फरार

Ads

झारखंड के गुमला स्थित बाल सुधार गृह से तीन किशोर फरार

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 02:52 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 02:52 PM IST

गुमला, 15 मई (भाषा) झारखंड के गुमला जिले में शुक्रवार को एक बाल सुधार गृह से तीन किशोर फरार हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुमला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सुधार गृह में विभिन्न मामलों के सिलसिले में इन किशोरों को लाया गया था। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत भी मामले दर्ज थे।

गुमला पुलिस थाने के उपनिरीक्षक कुंदन चौधरी ने बताया कि फरार हुए तीनों किशोरों ने ​चारदीवारी फांदने और भागने के लिए चादरों का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि फरार हुए किशोरों में से दो लोहरदगा जिले के 17 वर्षीय लड़के थे जिन्हें पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था जबकि तीसरा गुमला जिले का 14 वर्षीय लड़का था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नाबालिगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

भाषा तान्या देवेंद्र

देवेंद्र