Bihar New CM: कौन होगा बिहार का अगला सीएम? शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में होगा चुनाव, भाजपा ने सौंपी ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी
कौन होगा बिहार का अगला सीएम? शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में होगा चुनाव, Shivraj Singh Chouhan Bihar Observer
नई दिल्लीः Bihar New CM: बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें बिहार भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
Bihar New CM: सूत्रों के अनुसार, भाजपा विधायक दल की बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया है। उनके नेतृत्व में सभी विधायकों की राय ली जाएगी और सर्वसम्मति से नेता का चुनाव करने का प्रयास होगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शिवराज सिंह चौहान के अनुभव और संगठनात्मक कौशल के चलते यह प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी होगी। वह पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और पार्टी में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

Facebook


