UP Road Accident News: स्कूटी को टक्कर मारने के बाद दुकान से टकराकर पलटा ट्रक, छात्रा समेत दो लोगों की हुई मौत
UP Road Accident News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई है।
Maharashtra Dhule Road Accident/ image source: ibc24 archive
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है।
- इस हादसे में एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई है।
- इस घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
UP Road Accident News: कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में रविवार को एक बेकाबू ट्रक एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद दुकान से टकराकर पलट गया जिससे 14 वर्षीय छात्रा समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छिबरामऊ क्षेत्र में भाउलपुर तिराहे के पास रविवार सुबह साढ़े आठ बजे एक बेकाबू ट्रक ने ट्यूशन पढ़ने जा रही स्कूटी सवार छात्रा को पीछे से टक्कर मार दी और आगे जाकर एक दुकान से टकराकर पलट गया।
छात्रा और फल विक्रेता की हुई मौत
पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में छात्रा एवं फल विक्रेता एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक हेल्पर (खलासी), दुकानदार के दो पुत्र तथा ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। (UP Road Accident News) उन्होंने बताया कि मृतक कन्हैया लाल को पांच लाख एवं इतनी ही सहायता मृतक छात्रा के परिजनों को दी जाएगी। चारों घायलों का इलाज किया जा रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
UP Road Accident News: पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह छिबरामऊ के दुर्गा नगर निवासी राजू कश्यप की 14 वर्षीय पुत्री अंशिका (हाई स्कूल की छात्रा) अपनी स्कूटी से बाउल पुर तिराहे के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जा रही थी। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे जैसे ही वह तिराहे के पास पहुंची तभी पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे अंशिका स्कूटी सहित ट्रक के नीचे आ गई। (UP Road Accident News) सूत्रों ने बताया कि कोयले से लदा ट्रक स्कूटी को टक्कर मारते हुए एक दुकान से टकराकर पलट गया जिससे फल विक्रेता कन्हैया लाल (65 वर्ष), उनके दो पुत्र अंकित (31 वर्ष) और अमित (25 वर्ष) के अलावा हेल्पर आदर्श पाल, ट्रक चालक सतेंद्र 28) ट्रक के नीचे आ गए।
पूर्व विधायक ने किया सहायता राशि देने का ऐलान
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के नीचे दबी छात्रा अंशिका, दुकानदार कन्हैया लाल, उनके दो बेटों अमित और अंकित तथा हेल्पर आदर्श पाल को बाहर निकाला। लेकिन तब तक छात्रा और कन्हैया लाल की मृत्यु हो चुकी थी। सूत्रों ने बताया कि चार अन्य घायलों को जिला अस्पताल छिबरामऊ भेजा गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। (UP Road Accident News) समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घोषणा की कि दोनों मृतकों के परिजनों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Sagar Dancer Death: कई दिनों से संपर्क में न होने के बाद इस हाल में मिला महिला डांसर का शव, देखकर पुलिस भी रह गई दंग, परिजनों ने जो बताया…
- Asha Bhosle Death: सबको रुला गईं आशा ताई, पीएम मोदी-अमित शाह समेत इन दिग्गत नेताओं की आंखें हुई नम, सोशल मीडिया पर किए भावुक पोस्ट
- IPO Listing News: लिस्टिंग से पहले ही मचाया धमाल! 13 अप्रैल को आने वाले ये दो स्टॉक्स दे सकते हैं जबरदस्त रिटर्न, GMP ने बढ़ाई उम्मीदें!

Facebook


