Girls Auction on Stamp Paper: चौंकाने वाली खबर, यहां स्टाम्प पेपर पर लड़कियों की नीलामी! वैश्यावृत्ति के लिए हो रही खरीदी-बिक्री
Girls Auction on Stamp Paper: भीलवाड़ा में स्टाम्प पेपर पर लड़कियों की नीलामी करने का मामला सामले आया है। जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि इस कथित घटनाक्रम की जांच के लिए एक टीम भीलवाड़ा भेजी जा रही है।
Wife of policeman were running sex racket
Girls auction on stamp paper: भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने भीलवाड़ा में स्टांप पेपर पर लड़कियों की नीलामी की रिपोर्ट पर भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट में एक बैठक की। बैठक में जिला कलेक्टर, एसपी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
स्टाम्प पेपर पर लड़कियों की नीलामी
दरअसल, भीलवाड़ा में स्टाम्प पेपर पर लड़कियों की नीलामी करने का मामला सामले आया है। जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि इस कथित घटनाक्रम की जांच के लिए एक टीम भीलवाड़ा भेजी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लोन के भुगतान के एवज में वहां लड़कियों की स्टाम्प पेपर पर नीलामी की गई है।
read more: राज्य सरकार के संयुक्त सचिव गिरफ्तार, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए, घर से मिली बेहिसाब नकदी
राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने भीलवाड़ा में स्टांप पेपर पर लड़कियों की नीलामी की रिपोर्ट पर भीलवाड़ा में कलेक्ट्रेट में एक बैठक की। बैठक में जिला कलेक्टर, एसपी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। pic.twitter.com/JXv0e3F297
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2022
girls auction on stamp paper: मामले में आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा राजस्थान के प्रमुख सचिव और भीलवाड़ा के एसपी से 1 नवंबर को मुलाकात करेंगी, फिलहाल इस मसले की जांच के लिए आयोग ने दो-सदस्यीय टीम का गठन किया है। आयोग ने कहा कि इस बात की खबरें आ रही हैं कि गांव में कई तरह के विवाद सुलझाने के लिए लड़कियों को स्टाम्प पेपर पर वैश्यावृत्ति के लिए बेचा जाता है। बताया जाता है कि अगर लड़कियों की स्टाम्प पेपर पर नीलामी से मना किया जाता है तो इसके बदले उनकी पंचायत लड़कियों की मां का बलात्कार करने का आदेश देती है।
आयोग ने प्रमुख सचिव-डीजीपी भेजा पत्र
राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने कहा है, इसके अलावा आयोग ने राजस्थान के डीजीपी को भी पत्र लिखकर इस मामले में आरोपी पर एफआईआर में सभी जरूरी धाराएं लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कहा है।
read more: Video: सब्जी की गाड़ी में बांधकर दो युवकों को घसीटा, बेहरमी से पिटाई का वीडियो वायरल
girls auction on stamp paper: इस बीच राजस्थान महिला आयोग ने भी नाबालिग लड़कियों को स्टाम्प पेपर पर बेचने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स पर संज्ञान लिया, आयोग ने राज्य के डीजीपी और भीलवाड़ा कलेक्टर को नोटिस भेजा है। आयोग ने अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने और 7 दिनों के अंदर तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा है।

Facebook


